रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
आज मंगलवार को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी नगर मुख्यालय स्थित विश्वभर नाथ महादेव मन्दिर परिसर में विश्वहिंदू परिषद् कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की प्रारंभ महानाम श्री सिया राम के साथ किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों को स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा अंग वस्त देकर सभी को सम्मानित किया गया। आगामी 21 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान दिवस मनाने और धर्मांतरण रोकने को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित भानु प्रताप सिंह धर्म प्रसार प्रमुख उत्तर बिहार विश्वहिंदू परिषद्, देवानन्द मिश्र, धर्म प्रसार प्रमुख, संतोष झा विश्वहिंदू परिषद् अध्यक्ष, तरूण राठौड़ जिला बजरंग दल संयोजक, मोहन झा गौ रक्षा प्रमुख, नवल सहनी धर्म प्रवर्तन प्रमुख, सहित कई लोगों ने अपना विचार व्यक्त किए। वही बैठक में विश्वहिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




