रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना के सचिवालय के सभागार में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से दो प्रमुख कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है और इस दिशा में डेयरी एवं मत्स्य क्षेत्र में व्यापक सुधार आवश्यक हैं। उन्होंने पशु संरक्षण, मत्स्य पालन की आधुनिकीकरण और डेयरी उद्योग के विस्तार पर जोर दिया, ताकि राज्य इन क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन सके।
इस समारोह में दो प्रमुख पहलें शुरू की गईं: Bihar Aquaculture Improvement Program (BAIP) और Bihar Dairy Transformation Project (BDTP)। BAIP के तहत मत्स्य पालन की उत्पादकता बढ़ाने, नई तकनीकों का प्रसार करने और किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना है। BDTP के माध्यम से डेयरी फार्मों का आधुनिकीकरण, दूध की गुणवत्ता में सुधार और बाजार तक पहुँच को सुगम बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचा विकसित किया जाएगा।




