सहरसा- पर्चाधारियों के समस्या से अवगत कराने डीएम से मिला सीपीएम प्रतिनिधिमंडल!

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार

सहरसा

सोनबरसा अंचल के मौजा कोपा,बराही,मौरा,भभड़ा,मोहनपुर सौर बाजार अंचल के ठेंगहा जंगल मुसहरी, रामपुर कवैला, नवहट्टा अंचल के हाटी पंचायत, महिषी अंचल के राजनपुर पंचायत, सिमरी बख्तियारपुर अंचल के कड्डूमर पंचायत सहित सम्पूर्ण जिले के सैकडो पर्चाधारियों की समस्यायों को लेकर सीपीएम का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम सें मिलकर आवगत कराया।इस अवसर पर
पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बिनोद कुमार पार्टी जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव एवं अशोक केसरी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।डीएम से ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि सम्पूर्ण जिले में पर्चाधारियों को पर्चा की जमीन का जमाबंदी कायम कर लगान रसीद काटी जाय। विशेष भूमि सर्वे में पर्चा धारियों के सर्वे किया जाय।साथ ही साथ बेदखल पर्चा धारियों को दखल दिहानी दिलाया जाय।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि सम्पूर्ण जिले में विचौलियों एवं भू माफिया ओं के गठजोड़ से अंचल प्रशासन को प्रभाव में लेकर सरकार द्वारा सीलिंग में अर्जित जमीन और गरीबों के बीच वितरित पर्चा की जमीन को फर्जी तरीके से केवाला कराकर अंचल प्रशासन के मिली भगत कर जमाबंदी भी कायम हो रहा है। इस गौरख धंधे में विचौलिया, भुमाफिया माला माल हो रहे है। सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बिनोद कुमार एवं पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा कि डीएम सहाब के स्तर से आश्वासन मिला है कि पर्चा धारियों के कोई गैर इंसाफी काम नहीं होगा।और पर्चा की जमीन पर पर्चा धारियों का अधिकार कायम रहेगा।पार्टी नेताओं ने कहा अगर समुचित पहल नहीं हुआ तो पर्चाधारी अपनी जमीन को बचाने के लिए संघर्ष और जान की बाजी लगाने को भी तैयार रहेगा।

Join us on: