रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शराब तस्कर को विदेशी शराब के खेप के साथ धर दबोचा
मधुबनी जिले के अरेर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को शराब के खेप के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कदुवाही गांव का शिव शंकर यादव और महथोर गांव का मिथिलेश साह के रूप में हुई है।
पुलिस ने ये कार्रवाई सोमवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के परोल के कोरियानी गाछी के समीप से की है। जहां दोनों तस्कर बाइक पर नेपाल निर्मित विदेशी शराब व बियर लेकर खपाने के लिए ले जा रहा था। जहां पूर्व से ही घात लगाए अरेर थाना की पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद जांच करने पर शराब व बियर का कार्टन बरामद हुआ। जिसे जब्त करते हुए, शराब सहित तस्कर को थाना लाया गया। जहां शराब का मिलन करने पर जब्त शराब में 180 एमएल का 316 बोतल, 750 एमएल का 24 बोतल मेकडेबल नंबर वन और 36 बोतल बियर बरामद पाया गया। पुछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष बेमिसाल कुमार ने बताया है कि दोनों शराब तस्कर के विरुद्ध मद्दनिषेद एवं बिहार शराब बंदी कानून के विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त कार्रवाई के दौरान प्रभारी एसएचओ बेमिसाल कुमार, अवर निरीक्षक निरंजन कुमार, अवर निरीक्षक संजय कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे। वही पकड़े गए तस्कर को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।




