मधेपुरा- राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर और उनके सहयोगी आलोक कुमार मुन्ना पर रंगदारी मांगने के आरोप में FIR दर्ज.

SHARE:

रिपोर्ट राजीवरंजन।

मधेपुरा में राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर और उनके सहयोगी आलोक कुमार मुन्ना पर रंगदारी मांगने के आरोप में FIR दर्ज हुई। AA पटना (JV) फर्म के नाम से संचालित कार्य के संवेदक ने विधायक एवं उनके प्रतिनिधि सहित अन्य सहयोगियों पर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने, कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर संवेदक ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आपको बता दे कि FIR के अनुसार कार्य प्रारंभ होने के समय से ही विधायक और उनके प्रतिनिधियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। रंगदारी नहीं देने पर कार्य रुकवाने और झूठे आरोप लगाने की धमकी दी जाती रही। इसके बावजूद संवेदक ने विभागीय दिशा-निर्देशों और स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की निगरानी में कार्य को जारी रखा। उन्होंने बताया कि अब तक 60 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद ग्रामीण विकास मंत्री सह मधेपुरा के प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में जांच टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने 21 अगस्त 2025 को कार्यस्थल का निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद भी विधायक और उनके प्रतिनिधियों की नाराजगी कम नहीं हुई और कार्यस्थल पर जाकर बार-बार काम बाधित किया जाने लगा। संवेदक ने आरोप लगाया कि उनके प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर आशुतोष कुमार के मोबाइल और व्हाट्सएप पर आलोक कुमार मुन्ना द्वारा लगातार कॉल कर रंगदारी की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर जान से मारने और ठेकेदारी में बर्बाद करने की धमकी दी जाती रही। इसकी सूचना उन्होंने बुडको के पदाधिकारियों और प्रशासन को व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से कई बार दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 23 नवंबर 2025 की रात करीब 9.30 बजे विधायक अपने करीब 10 समर्थकों के साथ कार्यस्थल पर पहुंचे और वहां काम कर रहे मजदूर सोनू निगम के साथ कथित रूप से मारपीट व गाली-गलौज की। डरे-सहमे मजदूर ने मधेपुरा थाना में विधायक समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं इधर मामले को लेकर सदर विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा है कि उन्हें जानबूझकर फसाया जा रहा है और फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं इसे वह डरने वाले नहीं है जब तक नाला निर्माण कार्य को सही नहीं किया जाएगा अनवरत उनका आंदोलन जारी रहेगा
बाइट प्रोफेसर चंद्रशेखर राजद सदर विधायक मधेपुरा।

Join us on: