रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
दलित गरीब बस्तियों पर बढ़ते बुलडोजर एक्शन का डटकर विरोध होगा भाकपा माले कम्युनिस्ट आंदोलन और संगठन को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में मजबूत करने को लेकर कार्य योजना बनाई गई। बेनीपट्टी में 14 दिसंबर 2025 को भाकपा माले आंचल कमेटी की बैठक आज धकजरी में द ब्रिटिश स्कूल के प्रांगण में प्रखंड सचिव श्याम पंडित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव श्याम पंडित ने कहा कि पूरे प्रखंड में गरीब बसाओ आंदोलन तेज किया जाएगा। गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ जुझारू प्रतिरोध खरा किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि भाकपा माले संगठन और आंदोलन को पूरे प्रखंड क्षेत्र में फैलने की विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है। 18 दिसंबर को बेनीपट्टी के अकोर पंचायत में संकल्प सम्मेलन आहूत किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के युवा नेता अजीत कुमार ठाकुर ने कहा कि बेनीपट्टी प्रखंड में बर्थडे भ्रष्टाचार को जमीनी स्तर पर डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेनीपट्टी में किसान और मजदूर के संग हो रहे दोहन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने की आवश्यकता है। फर्जी किसान के नाम पर हो रहे घोटाला, फर्जी मजदूर के नाम पर मनरेगा योजना में चल रहे कार्य का विरोध करने की जरूरत है। इस तरह के किसान एवं मजदूर के नाम पर लूट खसोट का उच्च स्तरीय जांच का आवश्यकता है। सड़क से न्यायालय तक लड़ने के लिए हम लोग संकल्पित हैं। मजदूर किसान के संग हो रहे शोषण को पार्टी सहन नही करेगी। बैठक में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थें।




