रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
विधानसभा चुनाव के केंद्र में यदि कोई रहा तो वह हैं जीविका दीदियां। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के कारण चर्चा में रहीं। चुनाव के दौरान उनको दी जा रही राशि के कारण और अब परिणाम के बाद यह कहा जा रहा है कि 10-10 हजार रुपये के कारण एनडीए को सबसे अधिक वोट मिले।
जीविका की ओर से रोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हाजीपुर के दौलतपुर मे मेला कार्यक्रम के उद्धघाटन मे पहुँचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार नें सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की गरीबी उन्मूलन के लिए विश्व बैंक से कर्ज लेकर बिहार मे जीविका की शुरुआत की गई थी आज बिहार मे एक करोड़ 40लाख जीविका दीदी स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही है…..
जीविका दीदी बैंक खोलने की तैयारी…
मंत्री श्रवण कुमार नें कहा की जो जीविका से जुड़ चुकी है, वो किसी जाती, किसी धर्म, किसी मजहब के हों, किसी इलाके, किसी जिले, किसी गाँव के हों उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है, आगे और ताकद लगा देंगे क्योंकि हमें इनको आगे बढ़ाना है इतना ही नहीं जीविका दीदियों के लिए हम प्रत्येक ग्राम पंचायतों मे बैंक खोलने जा रहे है, आज हमारी जीविका दीदी बैंक मे दो हजार जमा करने जाती है और 11बजे लाइन लगती है तो शाम हों जाता है और पूरा दिन भर का समय खराब हों जाता है, हमने हमारी सरकार नें कहा है इनके लिए भी बैंक खोलेंगे और इनका बैंक खोलकर वही से आर्थिक सहायता देने का काम बैंक मे पैसा जमा करने का काम किया जायेगा, लेन देन का सभी काम के लिए ये जीविका के बैंक से लेन देन का काम शुरू करेंगे……
गौरतलब है कि सरकार के साथ ही साथ जीविका का अपना बैंक बैंक खोलने की दिशा में किए जा रहे कार्य के बाद इससे जुड़े स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों की स्थिति में सुधार होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस प्रयास से आज महिलाये हर क्षेत्र मे तरक्की कर सकेंगी…..
बाइट -श्रवण कुमार -ग्रामीण विकास मंत्री -बिहार सरकार




