SDPO ने फुलपरास क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष एवं अंचल निरीक्षक के साथ किया अपराध गोष्ठी आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों एवं अंचल निरीक्षक के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित कर दिए आवस्यक निर्देश। डी एस पी फुलपरास ने आयोजित क्राइम मीटिंग के माध्यम से सभी पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर फरार वारंटी के धर पकर मे तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पिछले माह के कांड की समीक्षा की। सभी थाना क्षेत्र में ठंड के इस मौसम में रात्रि एवं दिवा गश्ती तेज करने,पेंडिंग,वारंट में शीघ्र गिरफ्तारी करने,समय से कांडों का निबटारा करने, नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने, शराब सहित अन्य नशीले सामानों के तस्करी पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिए। अपराध गोष्ठी में फुलपरास थाना के पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य,लौकहा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अखिलेश कुमार, घोघरडीहा थानाध्यक्ष शुभम कुमार, लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार नरहिया थानाध्यक्ष शामिल रहे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने कुहासे के इस मौसम में संभावित अपराधों से निपटने को लेकर भी आवस्यक निर्देश दिए।

Join us on: