रिपोर्ट- अमित कुमार
आज हम यहाँ बिहार के किसानों और आम नागरिकों के लिए भूमि‑संबंधी सेवाओं को और सरल, पारदर्शी और तेज़ बनाने के कदमों पर चर्चा किया- उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा
हमारा मुख्य उद्देश्य सर्वे प्रक्रिया को तकनीकी सहयोग से तेज़ और पारदर्शी बनाना है, ताकि किसानों को उनकी जमीन‑से‑जुड़ी जानकारी तुरंत मिल सके। इस दिशा में हम एक टोल‑फ्री हेल्पलाइन 18003456215 का शुभारंभ कर रहे हैं, जहाँ नागरिक भूमि‑दस्तावेज, दाखिल‑खारिज, म्यूटेशन आदि की जानकारी और शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
‘BiharBhumi’ पोर्टल को अब पूरी तरह डिजिटल किया गया है, जिससे जमाबंदी, एलपीसी, परिमार्जन प्लस जैसी सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध होंगी और कार्यालयों में भीड़ कम होगी। साथ ही, भूमि‑माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी; फर्जी दस्तावेज़ों के खिलाफ विशेष टीम बनाकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
आज का यह कार्यक्रम हमारे ‘जन‑सेवा’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का एक और कदम है। आप सभी की सक्रिय भागीदारी से ही हम बिहार को भ्रष्टाचार‑मुक्त और विकास‑उन्मुख बना पाएँगे।




