प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा भगवानपुर थाना क्षेत्र के कई पंचायतों में मुख्तियारपुर, काजी रसलपुर, दहिया, बनवारीपुर, तकिया सहित कई पंचायतों में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। जागरूकता शिविर की अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता विवेक कुमार सिन्हा एवं पीएलवी सह पत्रकार हरेराम दास ने की। मुख्तियारपुर पंचायत के वार्ड 11 और 12 एवं विभिन्न पंचायत के अनेकों वार्ड में जाकर विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। 75वां आजादी अमृत महोत्सव के माध्यम से पैनल अधिवक्ता विवेक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में दर्जनों महिला पुरुष एवं बच्चे के बीच बाल संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत विशेष रुप से कानूनी संबंधित जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत मानव तस्करी सेक्सुअल हरासमेंट, इत्यादि जैसे गंभीर अपराधों पर चर्चा की गई । पत्रकार सह पीएलवी हरेराम दास ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया । मालूम हो कि भारत के आजादी के अमृत महोत्सव 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विधि जागरूकता कार्यक्रम के तहत मनाया जा रहा है । वहीं लोगों को आगामी 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले का निष्पादन के लिए आमंत्रित भी किया गया।
मौके पर वार्ड सदस्य रीना देवी ,किरण देवी,आशा देवी कुमकुम देवी ,सरपंच राम नारायण महतो, पीएलवी पवन मालाकार, सुबोध मालाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार उपस्थित थे।




