पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा शराब से लदा टाटा 407 ट्रक,1600.5 लीटर विदेशी शराब बरामद!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

पुलिस के पिछा करते देख चालक चलते हुए ट्रक से फांदकर हुआ फरार, गाड़ी  पलटने के बाद बिखरा शराब

झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा

– मधुबनी पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर झंझारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर झंझारपुर थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर शराब कारोबारी द्वारा टाटा 407 से शराब ले जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने शराब से लदे ट्रक का पीछा किया। पुलिस का पीछा करते देख ट्रक चालक चलती हुई ट्रक से फांदकर भागने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सिमरा के पास पलट गई। जिस के बाद ट्रक से शराब की कार्टून दिखने लगा, जिसमें रॉयल एस्टेक 158.25 लीटर, मैजिक मोमेंट 417.75 लीटर , ओल्ड मंक 458.25लीटर, ग्रीन लेवल व्हिस्की 566.25 लीटर सभी 750 एम एल का कुल 1600.5 लीटर विदेशी सहित ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया।
इस को लेकर झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा द्वारा झंझारपुर थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रेस प्रतिनिधियों के समक्ष बड़ा खुलासा किया गया है। उन्होंने बताया है कि मधुबनी एसपी द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी की टीम गठित की गई और धर दबोचा गया। उन्होंने कहा कि 1600.5 लीटर विभिन्न वैरायटी के विदेशी शराब बरामद किया गया है ट्रक मालिक एवं चालक एवं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

बाइट– सुबोध कुमार सिन्हा एसडीपीओ

Join us on: