रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा आज सुपौल प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत बकौर में बकौर-भेजा निर्माणाधीन पूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुश्री सारा अशरफ उप विकास आयुक्त, सुपौल, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सुपौल तथा वहाँ उपस्थित इंजिनीयर एवं संवेदक से कार्य के प्रगति की समीक्षा की गयी एवं आवश्यक दिशा निदेश दिया गया। निर्माण कार्य को जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा संवेदक को निर्धारित समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया। उक्त अवसर पर एन0एच0ए0आई0 के अभियंतागण एवं अन्य संवेदक उपस्थित थे।




