पुलिस ने 3 अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ा, दो बाइक जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाइक चोरों गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने किया।
गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव का विकास कुमार, पिता किशोरी साह, सोठगांव निवासी मोती पासवान, पिता लक्ष्मी पासवान और धीरेश कुमार यादव, पिता उपेंद्र यादव के रूप में हुई है। ये तीनों भारत-नेपाल सीमा पर मोटरसाइकिलें चोरी कर बेच दिया करते थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरलाखी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास कुमार ने अपने घर पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें छिपा रखा हैं और वे तीनों मिलकर उन्हें बेचने के फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रात में विकास कुमार के घर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर विकास कुमार घर से भागने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। सख्ती से पूछताछ में विकास ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों मोती पासवान और धीरेश कुमार यादव के साथ मिलकर मोटरसाइकिलें चोरी करता है और उन्हें नेपाल में सस्ते दामों पर बेच देता है। उसने बताया कि वर्तमान में चोरी की दो मोटरसाइकिलें उसके दलान में छिपा कर रखा गया हैं, जिनके नंबर प्लेट भी बदल दिए गए हैं।
पुलिस ने विकास की निशानदेही पर दलान से दो पैशन प्रो मोटरसाइकिलें बरामद किया, जिनमें से एक बिना नंबर प्लेट की स्काई ब्लू रंग की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join us on: