:- रवि शंकर अमित!
पटना पुलिस महानिरीक्षक (केंद्रीय क्षेत्र) जितेंद्र राणा बाढ़ पहुंचे। अनुमंडल कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद आईजी ने बाढ़–01 एवं बाढ़–02 अनुमंडल पुलिस कार्यालयों का निरीक्षण किया और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), एसडीपीओ, थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में आर्म्स रिकवरी, आर्म्स एक्ट के मामलों में कार्रवाई, हत्या का प्रयास, हत्याकांड एवं अन्य गंभीर मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
आईजी राणा ने कंट्रोल रूम, लेखा शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस वाहनों की उपलब्धता, संचालन और रखरखाव की स्थिति की भी समीक्षा की।
उन्होंने पदाधिकारियों को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। दौरे के दौरान अधिकारियों को सभी लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने एवं पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील और तत्पर बनाने पर विशेष जोर दिया।
बाइट- जितेंद्र राणा, पुलिस महानिरीक्षक पटना




