दहेज नही देने पर विवाहिता को आग लगाकर किया कमरा बंद, दो महीना से ईलाज जारी, FIR दर्ज!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत गुलाबबाग बिंद टोली में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना लगभग दो माह पहले की है जब रात्रि में विवाहिता ससुराल में सो रही थी तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा बंद कर कमरे में आग लगा दी जिससे वह बुरी तरह झुलस गई जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके परिवार को खुद से आग लगा लेने की जानकारी दी थी। जिसके बाद उसके परिजनों ने ईंट भट्ठा मालिक से कर्ज लेकर विवाहिता का ईलाज निजी अस्पताल में करवाया। बुधवार को विवाहिता ने डायल 112 को फोन कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाहिता को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ित ने बताया कि इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गई थी जिससे उसकी आवाज भी नहीं निकल पा रही थी। उसके सास और कुछ लोगों ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर जला दिया था।

बाइट- घायल विवाहिता
एएसआई उपेंद्र कुमार यादव

Join us on: