धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर में दुर्गा पूजा को लेकर सदर एसडीओ और एएसपी ने विभिन्न दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया, जिसमें मारवाड़ी पाठशाला में दक्षिणेश्वर की आकृति वाले भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान है ।दुर्गा पूजा समिति के सदस्य विभु घोष ने बताया कि रानी राजमणि द्वारा निर्मित दक्षिणेश्वर मंदिर की आकृति बनाई गई है। इसे मिदनापुर के 13 कलाकारों ने 25 दिन में पूरा किया है रंग बिरंगी लाइटों से सजी पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर पिछले बार कोई पंडाल नहीं बन सका था । इस बार युवा समिति को खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि हम सभी मां की आराधना के लिए तैयार हैं। यह बहुत बड़ी बात है कि हम सभी मां की आराधना के साथ-साथ कोरोना को भगाने में लगे हुए हैं हमारे पंडाल के साथ-साथ वैश्विक महामारी कोरोना के वैक्सीनेशन को जिन लोगों ने नहीं ले सका है वह भी यहां ले सकते हैं वही सिटी एसपी एवं सदर एसडीओ ने सुरक्षा के दृष्टि कौन से सीसीटीवी और सुरक्षा को लेकर जानकारी ली।




