फिर सक्रिय हुआ नशाखुरानी गिरोह,एक ही परिवार के 4 लोगो को बनाया शिकार,सभी पहुँचे अस्पताल!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

ढंड बढ़ने के साथ ही हाजीपुर में सक्रिय हुआ नशाखुरानी गिरोह।एक ही परिवार के 4 लोगो को बनाया शिकार।बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

हाजीपुर में नशाखुरानी गिरोह ढंड बढ़ने के साथ ही सक्रिय हो गया है जो बाहर से आने जाने वाले लोगो को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास अपना शिकार बना रहे है।कल देर रात भी नशाखुरानी गिरोह ने एक ही परिवार को 4 लोगो को अपना शिकार बनाया और उन्हें नशा खिलाकर उनका सारा सामान लूट कर चंपत हो गए।किसी तरह स्थानीय लोगो की मदद से सभी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित परिवार की एक महिला ने बताया कि सभी मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी के रहने वाले है जो पटना से हाजीपुर पहुंचे थे और ग़ोरौल जाने के लिए ट्रेन पकड़ने हाजीपुर स्टेशन पहुंचे थे इसी बीच स्टेशन के बाहर सभी ने चाय पी जिसमें नशा मिलाया हुआ था।चाय पीते ही सभी बेहोश हो गए और नशाखुरानी गिरोह के लोग सभी का सामान लेकर फरार हो गए।फिलहाल सभी का सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है लेकिन हाजीपुर में जिस तरह से नशाखुरानी गिरोह सक्रिय है उससे कहीं न कहीं रेल और बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।

बाइट-संगीता कुमारी,परिजन

Join us on: