वैशाली- भीषण सड़क हादसा।बस ऑटो की टक्कर में 3 की मौत 7 की हालत गंभीर।

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब हाजीपुर लालगंज एसएच 74 पर बस और ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई।टक्कर इतना जोरदार था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए वहीं इस हादसे में 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है जिसमें से 7 लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना करताहां थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांव के पास की है।वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर लालगंज पथ को जाम कर दिया है और हंगामा कर रहे है जिसकी सूचना पर लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए है और लोगो को समझाने का प्रयास कर रहे है लेकिन आक्रोशित लोग मुआवजे के साथ साथ अन्य मांगों को लेकर हंगामा कर रहे है।

Join us on: