मुंगेर-लूटकांड का खुलासा : तीन बदमाश गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर : साफियाबाद थाना क्षेत्र के सिंधिया चौक के समीप रविवार को हुए लूटपाट कांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट में शामिल तीन अपराधियों—जगतंबापुर फरदा निवासी छोटू यादव, मीठू कुमार तथा सिंघिया गांव निवासी अजीत कुमार—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से लूटे गए 6450 रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने दी।

कैसे हुआ था लूट का खुलासा

एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि पटना जिला के पचमहला गांव निवासी मनोज राम के पुत्र विक्की कुमार ने सोमवार को थाने में आवेदन दिया था। उसने बताया कि वह अपने निजी पिकअप वाहन से गेहूं का बीज धरहरा पहुंचाकर लौट रहा था। इसी दौरान सिंघिया चौक के पास एक सीएजी ऑटो से आए तीन अज्ञात अपराधियों ने वाहन रोककर उसके साथ मारपीट की और 5,000 रुपये नकद लूट लिए।

इसके बाद अपराधियों ने पीड़ित के मोबाइल का पासवर्ड व यूपीआई पिन जबरन लेकर 6,060 रुपये अपने साथी के खाते में ट्रांसफर कर लिए और फरार हो गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

ठंड बढ़ते ही बढ़ी घटनाओं की संख्या

सर्दी के मौसम में मुंगेर जिले में चोरी, छिनतई और लूट जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की वारदातें अक्सर नशे के आदी युवकों द्वारा अंजाम दी जाती हैं, जो नशे के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से अपराध करते हैं। इससे पहले भी पुलिस कई नशेड़ी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गृह विभाग की सख्ती का असर

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग आने के बाद से अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। डीजीपी, डीआईजी और एसपी स्तर तक कार्रवाई की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसका असर रविवार को मुंगेर में हुई दो बड़ी घटनाओं पर दिखा, जिसमें पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस छापेमारी में साफियाबाद थानाध्यक्ष संजीत कुमार, हमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित दोनों थानों की पुलिस टीम शामिल थी। डीएसपी ने बताया कि अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

बाइट-अभिषेक आनंद सदर एसडीपीओ

Join us on: