मधुबनी- बगीचे में नीम पेड़ से लटकता अज्ञात युवक का शव बरामद, मची सनसनी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी पूर्वी पंचायत में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कौआहा रोड के पास रोज़ पब्लिक स्कूल के निकट बगीचे में एक अज्ञात युवक का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। शव देखे जाने के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
वही देखते ही देखते मौके पर लोगों का भीड़ जमा हो गया। लोगों ने इस बात की सूचना बासोपट्टी थाना पुलिस दी। सूचना पाकर बिना देर किए मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने एसआई प्रिया कुमारी, सुशील कुमार सिंह, शनि कुमार, मौसम कुमार सहित पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पेड़ से नीचे उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना को लेकर कमलेश दास, शंभू मंडल, हीरा जी ने बताया है कि सुबह सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए कलम बाग की ओर गए तो देखा कि एक युवक नीम के पेड़ से लटका हुआ है, देखते ही देखते घटना की खबर जंगल की आग के तरह चारों तरफ फ़ैल गया। लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दिया।
मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच परताल कर रही है। पुलिस मामले को लेकर अभी बताने से परहेज़ कर रही है। युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है या युवक ने आत्म हत्या की है, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Join us on: