:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
ससुराल पहुँचे उपमुख्यमंत्री की पूजा अर्चना
- एंकर-बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को अपने ससुराल मोकामा पहुँचे जहाँ उन्होंने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और सूबे की तरक्की और उन्नति का आशीर्वाद मांगा।उन्होंने सपरिवार महादेव गंगा घाट में गंगा आरती, रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन किया।
- इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मोकामा के नगर सभापति नीलेश कुमार माधव ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का स्वागत किया।उन्होंने पूजन-अर्चन के बाद बिहार के उतरोतर विकास का आशीर्वाद मांगा।मुरली मनोहर मन्दिर के प्रधान पुजारी पवन उपाध्याय ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को वैदिक रीति से पूजन-अर्चन कराया।इस अवसर पर उन्होंने भगवान से बिहार में सुख शांति की दुआ मांगी।
बाइट- विजय सिन्हा,उपमुख्यमंत्री,बिहार




