बेगूसराय-भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी बाइक, दो युवक की मौके पर ही मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

-बेगूसराय में भीषण सड़क हादस हुआ है। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ननिहाल से घर लौटते समय बाइक ट्रक में घुस गई। जिससे दोनों युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल और मुंगेर के बीच गंगा नदी पर बने ब्रिज की है। मृतकों की पहचान खगड़िया जिला के दुर्गापुर गांव के रहने वाले शंभू पासवान के पुत्र आशीष कुमार और पिंटू पासवान के पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आशीष कुमार और आनंद कुमार मुंगेर गए हुए थे। मुंगेर में आशीष का ननिहाल था। रात में दोनों वहां से चले। ननिहाल के लोगों ने रोका भी, लेकिन जरूरी काम की बताकर वहां से निकल गए।
तभी कुहासा के कारण उनकी बाइक लोडेड ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पीछे से ट्रक के नीचे चली गई। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया। बाइक नंबर के आधार पर पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन साहेबपुर कमाल थाना पहुंचे। जहां परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
बाइट – स्थानीय व परिजन

Join us on: