बेगूसराय- उप विकास आयुक्त के स्थानांतरण पर  जिलाधिकारी कार्यालय में दी गई विदाई!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 03.12.2025 को उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार के स्थानांतरण उपरांत जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला, सहायक समाहर्ता बेगूसराय, नगर आयुक्त नगर निगम, अपर समाहर्ता बेगूसराय, वरीय उप समाहर्ता, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त को पुष्प गुच्छ, मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने उप विकास आयुक्त के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता तथा विकासात्मक कार्यों के प्रति समर्पण ने जिले की कई महत्वपूर्ण पहलों को मजबूती प्रदान की।

जिला पदाधिकारी ने श्री प्रवीण कुमार के उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Join us on: