:- रवि शंकर अमित!
आज दिनांक 03.12.2025 को दिनकर कला भवन, बेगूसराय में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला ने निर्वाचन कार्य में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले विभिन्न कोषांगों में प्रतिनियुक्त कर्मियों, नोडल पदाधिकारियों, वरीय अधिकारियों, निर्वाची पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य एक संवेदनशील, चुनौतीपूर्ण एवं अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण दायित्व है, जिसे सभी कोषांगों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ पूरा किया। उनके इस उत्कृष्ट योगदान के कारण ही जिले में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सका।
उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और सुदृढ़ करने तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतिबद्धता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने भी निर्वाचन प्रक्रिया के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना की।




