लायंस इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन डगलस का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

अक्टूबर माह में लायंस इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन डगलस एलेग्जेंडर का जन्म दिन 18 अक्टूबर को है।उनके जन्म दिन को यादगार बनाने के लिए पूरी दुनिया के लायन उनके सबसे प्रिय सेवा कार्य गरीबो को भोजन उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है,का तोहफा देने जा रहे हैं।उसी कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए आज लायंस क्लब ऑफ भागलपुर ने तकरीबन 500 लोगों को पूरी सब्जी, हलवा का वितरण किया।आज के इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन लायन्स इण्टरनेशनल जिला 322E के उप जिलापाल लायन विनोद अग्रवाल ने किया। लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर के अध्यक्ष लायन सुरेश कुमार भिवानीवाला ने कहा कि हंगर कार्यक्रम अलग अलग स्थान पर पूजा में लगेगा। इस कार्यक्रम का संयोजन किया। आज लायन्स सेवा केन्द्र में कोविशील्ड वैक्सीनेशन शिविर भी लगा यह पूजा में सभी दिन लगेगा। आज सेवा कार्य में जोनल चेयरपर्सन लायन ब्रह्मदेव प्रसाद साह,सर्विस चेयरपर्सन लायन डाॅ.पंकज टण्डन, लायन ई.रंजीत कुमार सिंह, लायन प्रवीण कुमार, लायन अमर नाथ चमड़िया, लायन सीए पुनीत चौधरी, लायन सीए अम्बरीष अग्रवाल, लायन कौशल अग्रवाल,लायन डाॅ. सृष्टि अग्रवाल, लायन मनोज कुमार शर्मा, लायन प्रदीप जालान, लायन प्रेम प्रकाश डोकानिया लगे रहे।

Join us on:

Leave a Comment