प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में रंगदारी टैक्स नहीं देने पर दूध सेंटर संचालक के घर पर चढ़कर पिता पुत्र को अपराधियों ने चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल किया
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है अपराधियों द्वारा मांगी गई रंगबाजी टैक्स पूरा नहीं करने पर दूध सेंटर संचालक के घर में घुसकर तेज हथियार से हमला कर पिता पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बेगूसराय में अब बेखौफ अपराधियों का बोल वाला देखने को मिल रही है और खुलेआम रंगदारी नहीं देने पर दूध सेंटर संचालक के घर पर चढ़कर पिता-पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की है। बताया जाता है कि बरियारपुर गांव निवासी उमाशंकर सिंह अपने घर पर दूध सेंटर चलाते हैं । घायल उमा शंकर सिंह का आरोप है कि उसके पड़ोस के बदमाश दुर्गेश कुमार 5 लाख रुपए रंगदारी मांग रहा था और नहीं देने पर हत्या की धमकी दी थी। जब इनके द्वारा रंगदारी नहीं दी गई तो दुर्गेश कुमार अपने दो साथियों के साथ आज सुबह इनके घर पर पहुंचा और पिता पुत्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता पुत्र का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि दुर्गेश कुमार अपराधी है और उस पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।




