एस एस बी चला रही है वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट!

भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित कोरैया SSB कैम्प आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 20 महिला एवम युवती को ब्यूटीशियन का 20 दिवसीय प्रशिक्षण निशुल्क देगी।

भारत नेपाल सीमा पर गरीबी के साथ अशिक्षा को दूर करने के लिए कोरैया कैम्प SSB 71 बटालियन के द्वारा जनकल्याणकारी योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कमांडेंट देवानंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। 20 महिला एवम युवती प्रशिक्षण में भाग लेकर प्रशिक्षण लेगी।

मोतिहारी:–भारत नेपाल सीमा पर SSB 71 वी वाहिनी के द्वारा लोगों के बीच किए जा रहे जनकल्याणकारी प्रोग्राम तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश के तहत चलाए जा रहे विभिन्न तरह के प्रोग्राम में आज एक खास प्रोग्राम ब्यूटीशियन प्रशिक्षण आरंभ किया गया है जिसका मकसद सीमा क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है l इसी के तहत 71 वी वाहिनी के कमांडेंट देवानंद के अध्यक्षता में सशस्त्र सीमा बल चौकी कोरैया के प्रांगण में रमा फाउंडेशन के निर्देशन में 20 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स का प्रारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया, जिसमें विभिन्न सीमा चौकी के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 युवतियां तथा महिलाएं इससे लाभान्वित होंगी, आपको बताते चलें कि यह ब्यूटीशियन कोर्स एस एस बी के द्वारा निशुल्क कराया जा रहा है तथा इसकी कुल अवधि 20 दिनों की है इस प्रशिक्षण से महिलाएं अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर हो सकेंगी तथा वे अपने परिवार तथा अपने बच्चों की उज्जवल भविष्य बना सकेगी हो सकेंगी साथ ही अपने बच्चे या परिवार के किसी भी सदस्य के बॉर्डर से संबंधित किसी भी प्रकार के गलत कार्य या किसी भी अन्य प्रकार के गलत कार्यों में शामिल होने से रोक पाने में सक्षम होंगी l एसएसबी द्वारा समय समय पर चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाएं से सीमावर्ती क्षेत्र के जनता में जागरूकता आई है जिस कारण कई युवा SSB में नियुक्ति भी मिली है ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र में काफी खुशी व्याप्त है तथा लोग यह बराबर मांग कर रहे हैं कि सशस्त्र सीमा बल की तरफ से इसी प्रकार के जन लोक कल्याणकारी योजनाएं लगातार चलाई जानी चाहिए ताकि उन्हें विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण मिले जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर हो सके l भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में भारतीय सीमावर्ती गांव के लोग में काफी गरीबी तथा अशिक्षा व्याप्त है तथा रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण जाने अनजाने में तस्करों के लिए कैरियर का कार्य करने में लग जाते हैं जिसके बारे में समय-समय पर SSB के द्वारा ग्राम स्तरीय बैठक कर लोगो मे जागरूकता लाई जाती है साथ ही तस्करी जैसे घिनौनी कार्य नही करने की सलाह दी जाती है।
इस पावन अवसर पर सत्यकाम तोमर सहायक कमांडेंट, चन्दन कुमार सहायक कमांडेंट, उपनिरीक्षक गोपाल सिंह , सहायक उपनिरीक्षक संदीप, सहायक उपनिरीक्षक हैदर , कैंप के दर्जनों जवान समेत कोर्स में शामिल हो रहे प्रतिभागियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे l

Join us on:

Leave a Comment