घाना से 15 दिन बाद भारत आया युवक का शव, मचा कोहराम!

SHARE:

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

भटवाबाग गांव में घाना देश से 15 दिन बाद घर पहुंचा युवक का शव, परिवार में कोहराम!

विदेश मे एक कंपनी में काम कर रहे एक युवक की गैस का पाइप लीकेज होने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक युवक का शव गांव में आते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक युवक इसलामपुर थाना क्षेत्र के भटवाबाग गांव निवासी महेंद्र यादव का पुत्र सुधीर कुमार बतलाया जाता है। जो कि घाना देश के टेमा शहर में फ्रीमैंटल कंपनी में फोरमैन पद पर काम करता था। मृतक सुधीर कुमार के परिजनों ने बताया कि मृतक सुधीर घना देश में फ्रीमैंटल कंपनी में 26 सितंबर को काम कर रहा था उसी दौरान कंपनी का गैस पाइप लिंकेज हो गया। जिसमें सुधीर कुमार के साथ कई लोगों की मौत झुलस कर हो गई थी। बताया जाता है कि मृतक युवक का शव काफी प्रयास के बाद गांव लाया गया है। मृतक सुधीर कुमार घर का एक मात्र कमाऊ पुत्र था। रविवार की रात सुधीर कुमार का शव वायु मार्ग से पटना लाया गया। शव को लेने पटना पहुंचे परिजन सड़क मार्ग से शव लेकर सोमवार की सुबह घर पहुंचे शव देखते ही परिवार में एक बार फिर चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी संजू देवी की हालत अर्द्धविक्षिप्तों जैसी हो गई। मृतक के एक पुत्र चंदन कुमार का भी रो-रोकर बुरा हाल है। प्रखंड के महेंद्र सिंह यादव समाजसेवी की पहल पर विदेश राज्यमंत्री ने इसके लिए दूतावास को पत्र लिखा था। रविवार की देर रात्रि शव पटना एयरपोर्ट पर आया। यहां से स्थानीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोमवार को शव को एंबुलेंस से इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भटवाबाग गांव लाया गया।

Join us on:

Leave a Comment