भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

लगातार शाहबाज नगर में साइकिल चोरी की वारदात हो बढ़ती जा रही है। शाहबाज नगर में 5 दिन पहले भी एक व्यक्ति की साइकिल चोरी हुई थी, उसके बाद वहां के ग्रामीणों ने एक युवक को साइकिल चोरी करते धर दबोचा ताजा मामला भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के शाहबाज नगर का है।भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के शहबाज नगर में लोगों ने साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को पोल से बांधकर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप । लोगों ने बताया कि 5 दिन पहले एक व्यक्ति की साइकिल चोरी हो गई थी वही उक्त युवक मोहल्ले से साइकिल चोरी करने का प्रयास कर रहा था इस पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी गई गई, वही पुलिस मौके पर पहुंचकर उस युवक को हिरासत में ले लिया और अपने कार्रवाई में जुट गई।




