तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने के फैसले का अशोक गहलोत ने किया बचाव!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

अशोक गहलोत ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव युवा हैं और काम करने की क्षमता रखते हैं। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटरों को पैसा देकर वोट खरीदना चाह रही है, लेकिन बिहार की जनता बदलाव चाहती है।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन की योजनाएं जमीनी हैं और बिहार में जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी छठ पर्व के बाद पूरे बिहार का दौरा करेंगे और जनता से संवाद करेंगे।

गहलोत ने कांग्रेस के नाराज नेताओं से अपील की है कि वे उम्मीदवार के पक्ष में पूरी ताकत से काम करें और चुनाव के बाद उनकी नाराजगी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पैसा है और वे इसका इस्तेमाल कांग्रेस के खिलाफ कर रहे हैं।

Join us on: