धीरज शर्मा की रिपोर्ट

श्रीनगर में छः दिन पहले आतंकी हमले में मारे गए वीरेंद्र पासवान के घर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस पासवान व नवादा के सांसद चंदन सिंह पीड़ित परिवार से मिलने जगदीशपुर के वादे सैदपुर गांव पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने सरकार से मांग किया कि सरकार मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे साथ ही साथ अन्य सहायताओं के लिए भी उन्होंने सरकार से बात करने की बात कही। वही पीड़ित परिवार को भरोसा देते हुए कहा कि उन लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। प्रिंस पासवान ने पीड़ित परिवार को मदद के रूप में 20 हजार रुपए उनकी पत्नी को दिया। वही मृतक के शव को भागलपुर नहीं लाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि वह जिलाधिकारी से इसको लेकर बात करेंगे। वही दलित सेना के प्रधान महासचिव घनश्याम दाहा ने सरकार से मांग की है कि मृतक को शहीद का दर्जा दिया जाए। वही उनकी एक प्रतिमा गांव में लगाई जाए। साथ ही सरकार से नौकरी देने की मांग की है। मृतक की पत्नी का कहा कि अभी तक सभी कोई आ रहे हैं लेकिन मदद किसी के द्वारा अभी तक नहीं की गई है। सिर्फ घोषणा ही हो रही है हम लोग गरीब परिवार हैं और मेरे पति की भी मृत्यु हो चुकी है अब घर परिवार की सारी जवाबदेही हमारे ऊपर ही है और घर परिवार का खर्च किस तरह चलेगा इसकी चिंता सता रही है।




