तरारी में चुनावी माहौल गरमाया, सुनील पांडे बोले, अब जंगलराज नहीं मंगलराज आएगा!

SHARE:

रिपोर्ट- शुभम कुमार

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भोजपुर जिले के तरारी क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच पीरो में एनडीए का पार्टी प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जहां एनडीए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का नेतृत्व तरारी के पूर्व विधायक सुनील पांडे ने किया।

मीडिया से बात करते हुए सुनील पांडे ने कहा कि सिर्फ नौ महीनों में साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए हैं। तरारी क्षेत्र के हर गांव में सड़क, नाली और गली का निर्माण तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का रुख साफ है अब वोट इंडिया गठबंधन को नहीं, बल्कि एनडीए को मिलेगा।

विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए पूर्व विधायक सुनील पांडेय ने कहा कि जो लोग किसानों की बात करते हैं, वे असल में किसानों को ठगने का काम कर रहे हैं। एनडीए सरकार ने किसानों के हित में बिजली, अनुदान और सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा अब बिहार में जंगलराज नहीं आने वाला एनडीए के साथ मंगलराज आने वाला है। सुनील पांडे ने भरोसा जताया कि इस बार एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत तीन गुना वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

Join us on: