एनडीए उम्मीदवार राधा चरण साह के समर्थन में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने संदेश में की जनसभा!

SHARE:

रिपोर्ट- शुभम कुमार

पवन सिंह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, आसनसोल से हमने ही दिलाया था टिकट

भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेलाउर सूर्य मंदिर में गुरुवार को एनडीए उम्मीदवार राधा चरण साह के समर्थन में भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने जनता से राधा चरण साह के पक्ष में वोट करने की अपील की।

वहीं पवन सिंह को लेकर मनोज तिवारी ने एक बड़ा बयान दिया है। मनोज तिवारी ने कहा कि पवन सिंह विधानसभा का चुनाव खुद नहीं लड़ना चाहते है। उनको सांसद का चुनाव लड़ना है। हमने ही उन्हें आसनसोल से टिकट दिलवाया था। तो पवन सिंह कभी विधानसभा नहीं लड़ना चाहते हैं।

वहीं आरके सिंह के द्वारा राधा चरण साह को लेकर दिए बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि गुस्से में ऐसे बयान आ जाते है। लेकिन राधा चरण साह सुबह छह बजे से लेकर शाम तक लोगों के बीच रहते है। राधा चरण साह को जीता करके हम लोग विजई बनाएंगे।

Join us on: