संवाददाता :- विकास कुमार!
बिहार के सहरसा-मानसी रेलखंड के सोनबरसा कचहरी स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में अचानक आग लग गई जिससे यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।ट्रेन मे आग कैसे लगी अभी स्पष्ट नही हो पाया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही सोनवरसा कचहरी स्टेशन पहुँची की एक जेनरल कोच मे आग लगने से पूरा धुंआ धुंआ सा हो गया वहीं अन्य कोच मे बैठे यात्रीओं को आग लगने की भनक लगते ही जान बचाने के लिए कोच से उतर कर भागने लगे आग लगने की वजह से कुछ यात्रियों की सामान भी जलकर राख हो गया है वहीं कुछ यात्री झूलसने से जख्मी हो गए जिसे आरपीएफ पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।वहीं मौके पर पहुँची सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के अग्निशमन विभाग की टीम और रेल अधिकारीयों के साथ-साथ मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है।हालांकि इस बीच जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन सोनवरसा कचहरी स्टेशन पर तक़रीबन एक घंटा तक खड़ी रही।स्थिति सामान्य होने के बाद सोनवरसा कचहरी स्टेशन से सहरसा के लिए रवाना हो गई।
BYTE :- यात्री
BYTE :- यात्री




