शकील की रिपोर्ट!

सांस्कृतिक कार्यक्रम,मेला एवम डी जे बजाने पूर्ण प्रतिबंध : थानाध्यक्ष
लौरिया
रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शारदीय नवरात्र में होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति के सदस्यों एवम जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। वही बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शारदीय नवरात्र में होने वाले दुर्गा पूजा के अवसर पर संगीत प्रोग्राम तथा डीजे पर पूर्ण रुप से पाबंदी रहेगी , साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पूजा पंडाल में वही ब्यक्ति एंट्री करेगा जो पहला व दूसरा वैक्सीन ले चुके है। साथ ही पारंपरिक तरीके से पूजा सम्पन्न कराते हुए शांति ब्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए बताए कि किसी भी प्रकार की बिधि ब्यवस्था उत्पन्न न करने की सख्त हिदायत दी गई है । बिधि ब्यवस्था उत्पन्न करने पर पूजा समितियों का लाइसेंस रद्द करते हुए कड़ी कानूनी करवाई करने की बात बताई। मौके पर पूजा समिति के जटा शर्मा, प्रभु यादव, रिखी कुमार, उपेन्द्र ठाकुर, मोहन चौधरी, सुरेन्द यादव, सोनू पांडेय, सरपंच दशरथ राम, लक्ष्मण राम, मुखिया पति दिनेश राम, समिति प्रत्याशी रवि मिश्रा, सुरेंद्र दुबे, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व पूजा सीमित के सदस्य उपस्थित रहे।




