मधुबनी- डीएम एसपी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च!

SHARE:

रिपोर्टर – राजीव कुमार झा!

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त सम्पन्न कराने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एस पी और डी एम ने शहर में किया फ्लैग मार्च

मधुबनी मे डीएम एवं एसपी ने कई जगह पर किया शहर में फ्लैग मार्च।
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष व भय मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
इसी क्रम में डीएम आनंद शर्मा व एसपी योगेंद्र कुमार सहित वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने एसएसबी जवानों के साथ शहर में विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान डीएम ने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसीलिए सभी मतदाता बिना किसी दबाव या भय के अपना मताधिकार का प्रयोग करें।

वहीं एस पी ने कहा कि शहर सहित पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूख्ताट इंतजाम किए गए हैं।
संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और अफवाहों पर रोक लगाना है।
इस अवसर पर एसडीओ चंदन कुमार झा, डीसीपी अमित कुमार, नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ बड़ी संख्या में एस एस बी के जवान और पुलिस बल शामिल थे ।
डीएम ने लोगों से अपील किया की चुनाव के दिन 11 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Join us on: