बच्चों के झगड़े में जबर्दस्त फायरिंग और पथराव, कई घायल!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

 बच्चो के झगड़े में अथमलगोला थाने के दरियापुर गांव में जमकर फायरिंग हुई ।इस फायरिंग में बॉली राय 50 वर्ष को कमर में गोली लग गई है। वहीं दूसरी तरफ डंडे से पीट-पीटकर चार लोगों को जख्मी कर दिया गया ।घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है ।मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के झगड़े में बात बढ़ गई और फायरिंग शुरू हो गई ।इस दौरान लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगे। इसके बाद हमलावरों ने बॉली राय को कमर में गोली मार दी ।

दूसरी तरफ लाठी डंडे से पीट-पीटकर पिंटू कुमार, सिया राम कुमार, कुणाल कुमार और सोहन कुमार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया ।जख्मी को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जख्मी का बयान दर्ज करने में जुट गई है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गोली लगने से जख्मी बोली राय को पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

Join us on:

Leave a Comment