मधुबनी- बिहार विधानसभा चुनाव कि घोषणा होते ही पुलिस हुई सख्त,सघन वाहन जाँच जारी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के ट्रेफिक पुलिस विधानसभा चुनाव कि घोषणा होने के साथ ही मधुबनी शहर में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की जा रही है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 13 नंबर गुमती पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान गाड़ियों के कागजात, चालक के लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ साथ सभी छोटे बड़े वाहनों की डिक्की का जांच किया गया। पुलिस यह भी सुनिश्चित कर रही है कि कोई व्यक्ति वाहन में किसी तरह का आपत्तिजनक या अवैध सामान न छूटा कर ले जा रहा हो। ट्रैफिक पुलिस की टीम सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद रही और हर वाहन की बारीकी से जांच की। इस अभियान का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

Join us on:

और पढ़ें