बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट!
गंगा नदी में हाथ पर बंधा हुआ युवक का शव मिलने से मची सनसनी, मुख्य शहर का है मामला
बक्सर शहर के गंगा नदी के किनारे हाथ पैर बंधा युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई शहरवासी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के कटहरवा घाट के पास गुरुवार की सुबह गंगा नदी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई। स्थानीय लोगों ने नदी में एक युवक का शव उपलते हुए देखा। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय और नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव के हाथ-पैर गमछा से बंधे हुए थे, जिससे लोगों ने अंदेशा जताया कि युवक की हत्या कर शव को गंगा में फेंका गया हो सकता है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बाइट- गौरव कुमार सदर डीएसपी बक्सर




