रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के फेंट पंचायत अंतर्गत चानन गांव वार्ड संख्या -15 में बिजली की लो वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति से परेशान लोगों का सब्र जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया।
इस दौरान आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आक्रोशित बिजली उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की वोल्टेज इतनी कम है कि पंखा, कूलर, टीवी,और मोटर जैसे घरेलू उपकरण तक नहीं चल पा रहा हैं। जिस से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
आगे प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया है कि विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी ने मौके पर आकर स्थिति सुधारने की जहमत नहीं उठाई। जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन कर रहे विजय कुमार पासवान, अर्जुन महतो, प्रवीण महतो, उमेश पासवान, विनोद पासवान, नरेश राम, अमित पासवान, विकरु पासवान, आलोक पासवान, मोनू पासवान समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं सड़क पर उतर आए और प्रशासन से तत्काल समस्या समाधान की मांग किया है। प्रर्दशन की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की डायल 112 पर ए एस आईं हीरा पंडित मौके पर पहुंचें और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। वही अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग से तुरंत वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




