कार्यपालक पदाधिकारी पर किए गए हमले के खिलाफ नगर परिषद के कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना पर गये!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह पर किए गए हमले के खिलाफ नगर परिषद के कर्मचारियों ने समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना है कि आए दिन हम लोगों के साथ इस तरह की घटना घट रही है लेकिन अब तक पुलिस के द्वारा ठोस उपाय नहीं किया गया है हम लोग मांग करते हैं कि हम लोगों को पूर्ण सुरक्षा दिया जाए ताकि हम लोग निर्भीक होकर अपना कार्यालय में काम कर सकें धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक हम लोगों को यह आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक हम लोगों का धरना जारी रहेगा। आपको बताते चलें कि गत्
मंगलवार को जहानाबाद नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह पर कार्यालय में ही घुसकर वार्ड संख्या 30 की पार्षद बिभा देवी के पति ने जानलेवा हमला कर दियाथा। इस हमले में पदाधिकारी को शरीर के दो हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद नगर परिषद परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पर अचानक कार्यालय में पहुंचा और कार्यपालक पदाधिकारी पर मोटे तार से हमला कर दिया था। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह अधिकारी की जान बचाई और हमलावर को पकड़कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था।
घटना के बाद घायल पदाधिकारी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं, उन्होंने नगर थाना में इस घटना को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने बताया थाकि हमलावर वार्ड पार्षद संख्या 30 का पति है। पिछले एक महीने से मेरी उससे कोई बातचीत या मुलाकात तक नहीं हुई थी। अचानक कार्यालय में आया और बिना किसी कारण मोटे तार से हमला कर दिया। इससे पहले भी उसने मेरे एक स्टाफ के साथ मारपीट की थी, लेकिन उस मामले में पुलिस ने कोई खास कार्रवाई नहीं की थी। उसने मुझ पर भी हमला किया । यह व्यक्ति पूरी तरह से सनकी और मनबढ़ू है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी । नगर परिषद के कर्मचारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अनिश्चितकालीन धरना जिलाधिकारी के कार्यालय के मुख्य द्वार पर दे रहे हैं इन लोगों का कहना है कि अगर सरकारी पदाधिकारियों की सुरक्षा नहीं होगी, तो वे भयमुक्त होकर काम नहीं कर पाएंगे।
जहानाबाद नगर परिषद के इस हमले ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Join us on: