ललन सिंह बोले – नीतीश के नेतृत्व में बनेगी एनडीए सरकार, तेजस्वी देख रहे मुंगेरीलाल का सपना”

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा —
“हम लोग चुनाव की तारीख का इंतज़ार कर रहे थे, अब 14 नवंबर को फिर से बिहार में एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने जा रही है।”

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने कहा —
“तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। सपना देखने में किसी को कोई रोक नहीं है, लेकिन खुद ही अपने आप को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करना — ऐसा कहीं होता है? उनके माता-पिता के राज को बिहार की जनता ने देखा है, 15 साल तक भुगता है। अब बिहार की जनता उस गफलत में नहीं आने वाली।”

चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा —
“ये सब आपका परसेप्शन है, अपनी राय दूसरों पर मत थोपिए। एनडीए एकजुट है और जनता के बीच मजबूती से जा रही है।”

Join us on: