रहें सावधान, पटना पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान, बदमाशों में हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

.पटना पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद विशेष अभियान शुरू किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना कार्तिकेय शर्मा के निर्देशन में केंद्रीय सशस्त्र बलों के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत वांछित अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है जो चुनावी माहौल को प्रभावित करने या विधि-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित और आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी अनुमंडलों और थानांतर्गत पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नियमित फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन, सघन वाहन चेकिंग और निगरानी अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक, उत्तेजक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। हाल ही में पटना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 5 लाख रुपये नकद के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की आचार संहिता के चलते 49,000 से अधिक कैश लेकर चलना प्रतिबंधित है, जब तक कि उसका स्पष्ट स्रोत और दस्तावेज न हों।

Join us on: