एयरफोर्स डे पर भारतीय वायु सेना की संक्षिप्त जानकारी!

SHARE:

:-रवि शंकर शर्मा!

प्रति वर्ष 8 अक्टूबर को एयर फोर्स डे मनाया जाता है, आज ही के दिन ब्रिटिश हुकूमत में सन 1932 को भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई थी। तब भारतीय वायु सेना के स्थापना का उद्देश्य रॉयल एयरफोर्स ऑफ यूनाइटेड किंगडम की सहायता करना हुआ करता था।

भारतीय वायु सेना का मुख्यालय दिल्ली में है और यह भारतीय सेना की ना सिर्फ सबसे अहम और मजबूत ईकाई है बल्कि आज दुनियाँ की चौथी सबसे मजबूत वायु सेना के रूप में स्थापित है।

भारतीय वायु सेना के अपाचे,चिनूक,ध्रुव, चेतक, चीता, mi8, mi17, mi25/35 रुद्र जैसे लड़ाकू हेलिकॉप्टर्स युद्ध के दौरान काफी घातक और आर्म्ड फोर्सेस के लिये सहयोगी माने जाते हैं। वहीं जगुआर, राफेल, सुखोई,मिराज, तेजस जैसे कई अन्य लड़ाकू और युद्ध सहयोगी विमान भारतीय वायु सेना को और घातक तथा मजबूत स्थिति में ला खड़ा करते हैं।

मोकामा के हाथीदह निवासी पूर्व वायु सेना अधिकारी ओमप्रकाश, जिन्होंने तवांग, शिलांग, ग्लेशियर समेत कई क्षेत्रों में वायुसेना में रहते हुये अपनी सेवाएँ दी है, वे अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो जाते हैं, उन्होंने शंखनाद मीडिया से बताया कि भारतीय वायु सेना का सेवा काल और भारतीय वायु सेना हरेक भारतीय को गौरव का क्षण प्रदान करती है। वर्तमान में वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने गुरुवार को 27 वें वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लिया। सीडीएस विपिन रावत ने श्री चौधरी और भारतीय वायु सेना को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

आज वायु सेना दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति जो तीनों सेनाओं के कमांडर इन चीफ है उन्होंने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, साथ ही प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत देश के तमाम नेताओं ने भी भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान को देखकर अपने अपने उद्गार प्रकट किये हैं।

Join us on:

Leave a Comment