48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने खौना में 15 दिवसीय वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

-मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर सुरक्षा को लेकर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल खौना सीमा चौकी पर 15 दिवसीय वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसे विग्नेश टी, सहायक कमांडेंट के द्वारा किया गया।
कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी के निर्देशन में विग्नेश टी, सहायक कमांडेंट ने उपस्थित सीमावर्ती ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण से सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सकेंगे। जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।
सशस्त्र सीमा बल सदैव सीमावर्ती गांवों के विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रमा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
फाउंडेशन की ओर से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार पांडे एवं ट्रेनर मोहम्मद फारूक उपस्थित रहे, जिन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की तकनीकी प्रक्रिया, रखरखाव एवं इसके आर्थिक लाभों की जानकारी लोगों को दी।

कार्यक्रम में 20 सीमावर्ती ग्रामीणों को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे जैविक खाद निर्माण के माध्यम से अपनी आजीविका को सशक्त बना सकें।

इस अवसर पर गांव के मुखिया हरी नारायण साहनी, सीमा चौकी खौना के कार्मिक, स्थानीय लोग एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय लोगों को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, रखरखाव एवं इसके लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा।

Join us on:

और पढ़ें