पटना के बाढ़ स्टेशन पर यूपी के बर्तन व्यापारी को मारी गोली!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ रेलवे स्टेशन पर कुछ बदमाशों ने उत्तरप्रदेश के एक बर्तन व्यापारी के पैर में गोली मार दी। हरीश यादव मिर्जापुर से बाढ़ में बर्तन सप्लाई करते थे। वे बर्तन के व्यापारियों से पैसा लेकर मिर्जापुर लौट रहे थे। वे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ट्रेन पकड़ने के लिए गेट पर खड़े थे, तभी छह बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। जब तक वे कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनके कंधे से बैग छीनने का प्रयास किया। जब उन्होंने बैग नहीं छोड़ा, तब सभी बदमाश उनको बुरी तरह से पीटने लगे। इतने में बदमाशों ने देसी कट्टा निकालकर उनपर दो गोली चला दी। एक गोली उनके जेब में रखे मोबाइल में जाकर लगी और दूसरी गोलों पैर में लगने के बाद वे बुरी तरह से घायल होकर प्लेटफॉर्म पर गिर गए। बदमाश उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। दो दिन पहले बाढ़ रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने दो लोगों को चाकू मार दिया था, जिसमें एक की मौत हो गई थी।
बाइट हरीश यादव, बर्तन व्यापारी

Join us on:

और पढ़ें