बिहार बदलने को लेकर जन सुराज में हुए शामिल अरुण सिंह भोजपुरिया काका!

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा!

भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड के तेतरिया गांव के रहने वाले एवं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने मेहनत की बदौलत मुकाम हासिल करने वाले अरुण सिंह उर्फ भोजपुरिया काका बिहार में बदलाव को लेकर जन सुराज में शामिल हो गए। जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर ने विधिवत रूप से उनको सदस्यता दिलाई पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार आरा पहुंचे। अरुण सिंह भोजपुरिया काका ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वह पिछले 25 सालों से मुंबई में रह रहे हैं एवं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से बाहर के प्रदेशों में बिहारियों को नीचे की दृष्टि से देखा जाता है। इसलिए उनको बाहर के प्रदेश में काम नहीं मिल पाता है। जिसको लेकर उनको काफी दुख होता है। लेकिन यह काफी दुख की बात है कि अब तक बिहार में एक भी फिल्म इंडस्ट्री के लिए शूटिंग रेंज नहीं बन पाया।जिसके कारण बिहार के बाहर फिल्मों को शूट करना पड़ता है। मुंबई में स्थापित होने के बाद भी बिहार के लिए कुछ नया करने की चाहत को लेकर अरुण सिंह भोजपुरिया काका जन सुराज में शामिल हुए। ताकि बिहार को बदला जा सके और वे पार्टी में शामिल होने के बाद सिर्फ और सिर्फ बिहार और अपने जिले के विकास के लिए काम करेंगे। चुनाव लड़कर विधायक बना उनका कोई ख्वाब नहीं है। प्रशांत किशोर के बिहार बदलो अभियान के तहत शामिल होकर वह कुछ करना चाहते हैं।

Join us on:

और पढ़ें