पटना:- भदौर पुलिस के प्रयास से रायफल के साथ बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

पंचायत चुनाव के मद्देनजर, अमरेंद्र प्रताप सिंह (सहायक पुलिस अधीक्षक बाढ़) ने सभी थानों को सहन वाहन चेकिंग का निर्देश दे रखा है।
इसी क्रम में 7 अक्टूबर की रात को भदौर थाना क्षेत्र के म्हाने नदी के पास सरमेरा रोड पर पुलिस ने विकास कुमार को दबोच लिया, जिसके पास से एक रायफल और तीन जिंदा कारतूस बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली।
जाँच दल में निवास कुमार थानाध्यक्ष, भदौर के साथ सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार साह एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि लाल रंग की अपाचे बाईक भी अभियुक्त से बरामद की गई है जो हथियार ढुलाई के कार्य मे प्रयुक्त था।
बदमाश विकास कुमार, पिता- काशी महतो, ग्राम – पोखरपर थाना भदौर का ही रहने वाला है।
जबकी उसी गाँव का अखिलेश कुमार भागने में कामयाब रहा। इस मामले में प्राथिमिकी दर्ज कर पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश भी सरगर्मी से कर रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में मामले की पुष्टि की गई है।

Join us on:

Leave a Comment