प्रशान्त कुमार

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने होमगार्ड जवान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया दरअसल शहर के कचहरी रोड यातायात में तैनात जवान को बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार होमगार्ड जवान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा के निकट एनएच 28 की है। बताया जाता है कि बेगूसराय ट्रैफिक में तैनात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बबुराही गांव निवासी अशोक यादव अपने एक साथी के साथ बाइक से तेघरा बैंक में काम से जा रहा था लेकिन तभी तेघरा nh28 पर ही अज्ञात बदमाशों के द्वारा उसे पीछे से गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल जवान अशोक यादव को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया है। हालांकि अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि अशोक यादव को गोली किसने और किस वजह से मारी है। बताया जाता है कि उसके साथ जो व्यक्ति था वह भी घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद से लापता है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।




