जलजमाव से पीड़ित दर्जनों, महिलाओं ने सीओ कार्यालय को धेरा !

SHARE:

प्रियांशु कुमार

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नामापुर के बाढ़ प्रभावित सरकार द्वारा दी जाने वाली जि आर राशि की ₹6000 से वंचित वार्ड 18 वार्ड 12 वार्ड 13 की दर्जनों महिलाएं बुधवार के अपराहन सीओ कार्यालय पहुंची। वंचित महिला कुमारी देवी,बबीता देवी,शीला देवी, अनीता देवी,अनु कुमारी,राज कुमारी, किरण कुमारी,मुन्नी देवी,नयूरो देवी, रीना देवी,हिना देवी सहित दर्जनों की संख्या में अंचलाधिकारी अश्विनी कुमार के यहां जलजमाव को लेकर घर में घुसे पानी की गुहार करने आई थी महिलाओं की झुंड में देखते ही अंचलाधिकारी ने अपने प्रकोष्ठ को बंद कर लिया प्रकोष्ठ बंद होते ही महिलाओं ने दरवाजा को धक्का देना शुरू किया इसी क्रम में दरवाजा में लगे ऊपर के 1 शीशा टूट गए। आक्रोशित होकर सीओ ने स्थानीय थाने से एसआई संजय कुमार सहित पुलिस बल को बुलवा लिया।गुहार लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई पर उतारू हो गए।महिलाएं निराश होकर अपने-अपने गंतव्य स्थान पर चली गई। कार्यालय परिसर में पहुंचे गांव के लोगों का कहना था कि कोई भी पीड़ित अधिकारी के पास गुहार लगाने आता है तो उन्हें सुनना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

Join us on:

Leave a Comment